मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के निदान की मांग की गई। मांगों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे किसानों और मजदूरों का इलाज पूरे भारत में नि:शुल्क कराने, गांवों में सामुदायिक शौचालय बनवाने और तहसील स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाने की मांग की गई।
बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को पढ़ाई के लिए बिजली की पूरी आपूर्ति देने, टूटी हुई सड़कों और डिवाइडरों की मरम्मत कराने की मांग की गई।
डीएम को ज्ञापन के बाद जिलाध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि आज (मंगलवार) को बाराबंकी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह के आदेश पर पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विनय भारद्वाज, संजय पंवार, आफताब मास्टर, जमीर अहमद, नईम, अबरार, कुलदीप ठाकुर, बबलू, रामसिंह, सचिन बालियान, अंजुल चौधरी आदि मौजूद रहे।