फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सर्वे नहीं होने देंगे किसान, भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव धंधेड़ा में किसानों ने पंचायत कर किसी भी सूरत में अपनी कृषि योग्य भूमि गृहस्थान तीन के लिए अधिग्रहीत न होने देने का निर्णय लिया। घोषणा की गई कि सर्वे सहित अधिग्रहण की हर प्रक्रिया का पुरजोर विरोध किया जाएगा। परिषद की ओर से भेजे जा रहे नोटिसों को पूर्ण रूप से अवैध करार दिया।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद मेरठ की ओर से शहर से सटे गांव शेरनगर, धंधेड़ा और बिलासपुर की करीब 280 हेक्टेयर भूमि कॉलोनी के लिए अधिग्रहीत किये जाने के प्रस्ताव से किसान नाराज हैं। रविवार को गांव धंधेड़ा में अबरार के मकान पर किसानों ने पंचायत का आयोजन किया। किसानों ने आवास विकास परिषद मेरठ की ओर से गृहस्थान तीन के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले सर्वे कराए जाने के निर्णय पर विरोध जताया। तय किया गया कि किसान किसी भी कीमत पर अपनी खेती वाली जमीन परिषद को नहीं देंगे। उनकी जमीने बहुफसली एवं व्यावसायिक उपयोग में हैं, जिन्हें किसी भी योजना के नाम पर लेना किसानों की आजीविका पर सीधा आघात है।
आरोप लगाया कि प्रशासनिक अमला किसानों की बात सुने बिना, जबरन योजनाओं को लागू करना चाहता है। जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। तय हुआ कि सर्वे का डटकर विरोध होगा। अधिग्रहण विरोधी संघर्ष को तेज किया जाएगा। कानूनी और लोकतांत्रिक तरीकों से लड़ाई लड़ी जाएगी। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन दबाव बनाएगा तो किसान सड़क से लेकर न्यायालय तक अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। रूपेश कुमार, चेतन चौधरी, नाजिर अली, इसरार, विकास, प्रदीप कुमार, मनोज राठी, इंतजार, हरीश, सतेन्द्र कुमार, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें