फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनने से किसानों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनने से किसानों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/चरथावल। एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत बधाई कलां में जिले का पहला कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की आधारशिला वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रखेंगे। प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से बेहतर तकनीक से बनने वाले केंद्र का निर्माण 5.10 करोड़ लागत से होगा। यह केंद्र क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों खासकर युवाओं के लिए रोजगार की किरण बनेगा।
जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र द्वारा बधाई एग्री बिजनेस प्रोडूसर कंपनी को सीएफसी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लखनऊ से शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया है। कंपनी ने बधाई कलां में साढ़े चार बीघा भूमि पर केंद्र की स्थापना करेगी। कंपनी के चेयरमैन अरविंद मलिक ने बताया कि शासन इस महत्वाकांक्षी योजना में 90 फीसदी शासन सब्सिडी देगा। यहां तैयार उत्पाद का निर्यात भी हो सकेगा। किसानों को मामूली सेवा शुल्क लेकर गुड़ के बदले विशुद्ध गुड़-शक्कर तैयार करने के बाद ब्रांडिंग पैकेजिंग कर दी जाएगी। इसको वे बाजार में कहीं भी बेच सकता है। किसानों को स्वरोजगार कर साधन उपलब्ध होंगे। इस योजना से युवाओं में खेती के प्रति स्वावलंबन की भावना बढ़ेगी। खेती की आधुनिक तकनीक से सकारात्मक सोच बढ़ेगी। उत्पाद का मानक बनाए रखने के लिए टेस्टिंग लैब रहेगी। उत्पाद की गुणवत्ता और शुद्धता को परखने के बाद ही पैकिंग होगी। आगामी पेराई सत्र के बीच सत्र में केंद्र पर कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं कंपनी में 107 किसानों को जोड़ा गया है। उनके लिए इस योजना से रोजगार मिलेगा। उद्यमिता के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना से जिले के किसान होंगे लाभान्वित
मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया जनपद के पहले सीएफसी का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को मुजफ्फरनगर एनआईसी केंद्र पर वर्चुअल तरीके से ऑनलाइन किया जाएगा। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कंपनी के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। यहां पहला केंद्र बनने से किसानों को खासा फायदा मिलेगा। एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत तकनीकी और आधुनिक प्रोजेक्ट बनाने में शासन से विशेष सहयोग है। गन्ना उत्पादकों को मामूली खर्चे पर मनमाफिक विशुद्ध उत्पाद तैयार कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें