सहकारी बैंकों से किसानों को मिलेगा लाभ : बालियान
मुजफ्फरनगर। जिले के चार गांव में सहकारी बैंक की शाखाएं खोली गई हैं। केंद्रीय पशुधन मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शाखाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि आमजन को लाभ होगा। सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किए हैं। यूपी में कानून व्यवस्था सही करने का कार्य भाजपा ने किया है।
सोमवार को चरथावल के नंगला पिथोरा के अलावा निरमाना, मंदोड़ और ककरौली में मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की नई शाखाओं का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लाखों लोगों केा चारों शाखाओं से लाभ मिलेगा। चारो जगह जनसभा हुई, जिसमें डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में चुनाव कानून व्यवस्था, विकास और प्रत्येक वर्ग के लिए कार्यों के मुद्दे पर लड़े जाएंगे। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल , बघरा प्रमुख गौरव पंवार, चरथावल प्रमुख अक्षय पुंडीर, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सपना कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र प्रधान , अमित राठी, बैंक निदेशक मुकेश जैन और दिनेश बालियान उपस्थित रहे।
ककरौली में खुला बैंक, पूरी हुई मांग
मोरना। किसान सेवा सहकारी समिति ककरौली के प्रांगण में जिला सहकारी बैंक के उद्घाटन डॉ. संजीव बालियान ने किया। संचालन रविंद्र बेनीवाल व अध्यक्षता चौधरी घसीटू सिंह ने की। एआर कॉपरेटिव रत्नाकर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार, उपायुक्त एवं निबंधक सहारनपुर मंडल योगेंद्र पाल, गोपाल, चेयरमैन सुरेशना देवी, रणबीर सिंह, सहकारी संघ डायरेक्टर प्रकाशवीर , मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी , देवेंद्र चेयरमैन, अमित राठी मौजूद रहे। संवाद
बाहरी प्रत्याशी को टिकट देना भूल थी : बालियान
मोरना। ककरौली में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कृषि, किसान का विकास ही हमारा लक्ष्य है। पिछले विधान सभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशी को टिकट देना हमारी बड़ी भूल थी। इस बार पार्टी का प्रत्याशी आप लोगों के बीच का होगा।
बैंक का उद्घाटन करने पहुंचे बालियान ने कहा कि जाति मजहब को छोड़कर काम और विकास को वोट दे। 2013 का साल हमें नही भूलना चाहिये। आपसी मतभेदों को भूलकर आगे बढे़। चोरी ,डकैती अत्याचारों से जनता को राहत मिली है। आपको योगी ,अखिलेश में आपको विकास और बेखौफ माहौल देने वाले को चुनना है। 5 साल में प्रदेश में विकास की निर्मल गंगा बह रही है। जिला पंचायत डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि चीनी मिल मोरना विस्तारीकरण को संसद में बजट पेश करने ने डॉ संजीव बालियान ने अहम भूमिका निभाई है।
ककरौली में जिला सहकारी बैंक के कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। करते केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालि?- फोटो : MUZAFFARNAGAR