फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार चल रही शीतलहर ने मौसम में ठंडक बना रखी है। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में और सुबह कोहरा भी आ रहा है। आम जनजीवन सीधे प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में सर्दी लगातार बनी हुई है। रात में कड़ाके की ठंड और सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी है। सोमवार को दिन में मौसम साफ तो रहा, लेकिन शीतलहर के चलते सूरज की गर्मी बेअसर दिखाई दी। दिन में चली शीतलहर की हालत यह है कि आम आदमी दोपहर के समय में भी कंपकंपा रहे थे। सर्दी का असर यहां बाजारों के खुलने से लेकर व्यापार तक पर पड़ा है। हालत यह है कि बाजार देर से खुल रहे हैं और जल्दी बंद हो रहे हैं। बाजारों में शाम छह बजे के बाद सन्नाटा छा जाता है। न्यूनतम तापमान लगातार पांच डिग्री से नीचे बना हुआ है। सोमवार को यह 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आद्रता 92 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें