शाहपुर के गांव पुरा में किसानों को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण देते अतिथि ।
- फोटो : KHATAULI
किसानों को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव पुरा में किसानों को दो दिवसीय मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान किसानों को बताया गया कि मशरूम की खेती अन्य फसलों से अधिक लाभकारी है।
विकास खंड क्षेत्र के गांव पुरा में प्रेरणा पशु एवं जनकल्याण समिति के सौजन्य से उजाला पशु कल्याण समिति द्वारा दो दिवसीय मशरूम की खेती का किसानों , पशुपालकों व स्वयं सहायता समूह के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में अभिषेक सहारण ने बताया कि मशरूम की फसल किसानों के लिए लाभकारी है। यह फसल दो माह में तैयार हो जाती है। उन्होंने बताया कि मशरूम की फसल भीषण गर्मी को छोड़कर अन्य सभी मौसम की फसल है। इस दौरान किसानों को मशरूम की खेती करने के लिए बीज भी वितरित किया गया। इसके अलावा डॉक्टर शरद शर्मा, डॉ अतुल त्यागी ने भी मशरूम की खेती के बारे में बताया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार , राजेंद्र कुमार, मदनलाल, अमित कुमार , अफरोज , नाहर सिंह , अमित मलिक , वासुदेव त्यागी , वैभव त्यागी , संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।