फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 फरवरी को महापंचायत के बाद रेल चक्काजाम करेंगे किसान : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
18 फरवरी को महापंचायत कर रेल चक्काजाम करेंगे किसान : वर्मा
विज्ञापन

देवबंद। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य और तीनों कृषि कानूनों के विरोध में 18 फरवरी को किसान महापंचायत के बाद देवबंद रेलवे स्टेशन पर रेल का चक्काजाम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति में मंगलवार को किसान नेता सर छोटूराम की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी है। सरकार को किसान हित की कोई चिंता नहीं है। आज किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने पिछले चार साल से गन्ना मूल्य में एक भी रुपये की बढ़ोतरी नहीं की है। जबकि बढ़ती लागत को देखते हुए किसान 600 रुपये क्विंटल गन्ना का भाव मांग रहा है। वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। रोजाना पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर गरीब जनता का कचूमर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 18 फरवरी को गन्ना समिति में महापंचायत करने के बाद देवबंद स्टेशन पर जाकर रेल चक्काजाम किया जाएगा। कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे किसान आंदोलन जारी रहेगा। गोष्ठी में राजेंद्र चौधरी, वाजिद अली त्यागी, डा. मोहम्मद अरशद, विनोद सैनी, सुभाष त्यागी, भोपाल सैनी, हरपाल सिंह, रविंद्र प्रधान, जोगेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह बंटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें