फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टलरी अधिकारियों को किसानों ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
मंसूरपुर में डिस्टलरी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते क्षेत्र के लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
डिस्टलरी अधिकारियों को किसानों ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

मंसूरपुर। भाकियू के युवा नेता मोहित बालियान के आवास पर क्षेत्र के लोगों व भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे मंसूरपुर डिस्टलरी के अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक मोहित बालियान ने कहा कि डिस्टलरी विस्तारीकरण के समय अधिकारियों ने क्षेत्र में पौधरोपण कराने, डिस्टलरी रोड को पक्की बनवाने, मेडिकल कैंप लगवाने, स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराने आदि जैसे कई वायदे किए थे। लेकिन अभी उन पर अमल नहीं किया गया है। इन्हीं मांगों से संबंधित ज्ञापन बैठक में पहुंचे डिस्टलरी के उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह पंवार, प्रशासनिक प्रबंधक सुनील जैन, यशपाल राठी को सौंपा गया। अधिकारियों ने कहा कि जुलाई से सभी मांगों पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर जगपाल जोहरा, सुबोध प्रधान, राजेश्वर आर्य, संजीव राठी, कुलवीर प्रधान, विनोद चिकारा, अमित कुमार, आनंद डायरेक्टर, विनोद शर्मा कासिम बालियान, मोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें