फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईवे निर्माण करा रही कंपनी के प्लांट पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-ठेकेदार के मानक से अधिक खेतों से मिट्टी उठाने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। हाईवे निर्माण करा रही कंपनी के ठेकेदार ने किसान के खेत से मानक से अधिक मिट्टी उठा ली। इसके विरोध में किसानों व भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने कंपनी के प्लांट पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में दोनों पक्षों में सहमति बनने पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।


केआरसी प्राइवेट कंपनी एनएच-119 हाईवे का निर्माण कार्य मेरठ से नजीबाबाद तक करा रही है। हाइवे निर्माण में बहसूमा थाना क्षेत्र का गांव फिरोजपुर भी पड़ता है। फिरोजपुर निवासी किसान अनूप सिंह का आरोप है कि कंपनी के ठेकेदार ने उनके खेत से मानक से अधिक मिट्टी उठा ली है। इस कारण उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीड़ित किसान व भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता गांव कैलापुर जसमौर में कंपनी के प्लांट पर पहुंच। प्रदर्शन करते हुए वहां धरने पर बैठ गए। कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन चलने के बाद दोनों पक्षों में वार्ता हुई। सहमति बन जाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन करने वालों में भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष सो सिंह, मेराज मलिक, कालू, विशेष कुमार, नीरज राठी, सनी चौधरी व दर्जनों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें