फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सरकार से मांगी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने सरकार से मांगी आर्थिक मदद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। बेमौसम बारिश से किसानों की फसल खराब होने से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। बाग ठेकेदारों को भी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से आर्थिक पैकेज देने की मांग की है।
भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान का कहना है कि बेमौसम बारिश से किसानों को फसल खराब होने से नुकसान हुआ है। सरकार किसानों को मुआवजा देने के साथ आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करे।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर जाटान निवासी किसान संदीप बालियान का कहना है कि कुदरत के कहर ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसम बारिश से फसलें खराब हो गईं हैं। किसान सम्मान निधि को छह हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर देना चाहिए।
किसान प्रदीप आर्य का कहना है कि बेमौसम बारिश के चलते फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। सरकार तत्काल किसानों को मुआवजा देने की घोषणा करने के साथ एक वर्ष के बिजली के बिल खत्म करे। साथ ही किसानों को आगामी फसलों के लिए सस्ती दरों पर खाद व बीज की समुचित व्यवस्था करे।
विज्ञापन

आम के बाग ठेकेदार हसीन कुरैशी का कहना है कि पहले भी तेज हवा व बारिश से आम की फसल खराब हो चुकी है। रही-सही कसर रविवार शाम आंधी और बारिश ने पूरी कर दी। उन्होंने सरकार से आम के बाग ठेकेदारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें