खतौली (मुजफ्फरनगर) में गांव भैंसी में अंडरपास के पास नए रेलवे ट्रैक बनाने के लिए डाली गई मिट्टी मे?
- फोटो : KHATAULI
मुआवजे की मांग को लेकर किसान समाधि देकर बैठे
खतौली। रेलवे में अधिग्रहीत की गई जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू तोमर के नेतृत्व में किसान नए रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी को खोद कर उसमें समाधि बनाकर बैठ गए। वहीं धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। एडीएम ने धरना स्थल पर पहुंच कर मुआवजा शीघ्र दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
गांव भैंसी के प्राथमिक विद्यालय में भाकियू तोमर के नेतृत्व में किसानों की पंचायत हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। रेलवे द्वारा अधिग्रहण की गई किसानों की जमीन का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक रेलवे का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद किसान बनाए जा रहे नए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तथा मिट्टी खोद कर समाधि देकर बैठ गए। मौके पर एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी भी पुलिस बल के पास पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एडीएम-ई अमित कुमार ने कहा कि जो गड़बड़ी अवार्ड में हुई है। इसके लिए लेखपालों को लगा रखा है। किसानों के साथ तीन-तीन गांव की पैमाइश भी शुरू की जाएगी। न्यायसंगत आर्बिटेशन तय होगा। अंतिम निर्णय डीएम को करना है। सर्किल रेट के लिस्ट की कमेटी बनी है। इसका भी मूल्यांकन होगा। शीघ्र ही सुनवाई शुरू करनी है। लेखपालों को पूरा चार्ट दिया हुआ है। एक सप्ताह में किसानों को रिजल्ट मिल जाएगा। आश्वासन के बाद किसान समाधि से निकले। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, रणवीर सिंह, अमित अहलावत, बलराम सिंह, विशाल अहलावत, विनय, अंकित, कन्हैया, श्यामवीर, आसिफ, सौरभ, सुभाष, मांगेराम, आबिद मौजूद रहे।
-----------------