मंसूरपुर। बिहार के दरभंगा निवासी 47 वर्षीय बैजनाथ झा पुत्र हरी योगी झा नरा में नेशनल हाईवे पर धोला पुल के पास स्थित पेपर मिल में कर्मचारी था। रविवार को सुबह के समय कार्य करते हुए ड्रायर मशीन में आने से वह घायल हो गया। उसको बेगराजपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल कालेज में मृतक कर्मी के परिजन पहुंचे। बेगराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार तथा नर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सैनी ने बताया कि पेपर मिल प्रबंधन तंत्र की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने के बाद दोनों में समझौता हो गया है। मृतक के परिजनों की ओर से थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।