फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय दोगुनी करने के लिए खर्च घटाएं किसान : टिकैत

विज्ञापन
जानसठ में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। स्रोतः
विज्ञापन
जानसठ। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को खर्च कम करने होंगे। खर्च घटने से ही आय दोगुनी होगी। पहले हुक्के पर ही पंचायत हो जाती थी। आंदोलन भी कम खर्च पर हो जाते थे।
विज्ञापन


कस्बे में अखिल भारतीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष संजीव चौधरी एडवोकेट की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर सदस्य बनाएं। संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान गोपाल चौधरी, कुणाल चौधरी, प्रमोद अहलावत, धर्मवीर राठी, पवन राठी, मनीष चौधरी, योगेंद्र बालियान, ओमप्रकाश शर्मा, सुनील काकरान, अनुज काकरान मौजूद रहे। संयोजक संजीव चौधरी एडवोकेट, संचालन अंकुर काकरान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें