फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मंत्री के समक्ष उठाई गन्ने की समस्या

विज्ञापन
शाहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसानों ने मंत्री के समक्ष उठाई गन्ने की समस्या
विज्ञापन

शाहपुर। प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास को साथ लेकर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित समारोह में मंत्री धर्मसिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों को लेकर सबका साथ सबका विकास के साथ विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर समाज हित में कार्य कराने की बात कही। विधायक उमेश मलिक व चेयरमैन प्रमेश सैनी के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर मंत्री का स्वागत किया गया। इसके अलावा गांव रसूलपुर जाटान के प्रधान के पति नरेश बालियान के फार्म पर भी मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों को किसानों के हितों में बताया। वहीं, किसानों ने उनके समक्ष गन्ना मूल्य में वृद्धि के साथ बकाया गन्ना मूल्य दिलाने की मांग रखी। इसके अलावा किसानों ने आवारा पशुओं से भी निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान रविंद्र चौधरी, विजय चौधरी , संजय सैनी, उमेश गोयल , सुदेशवीर , जगतराम, इकबाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें