फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होने पर किसानों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
-भनवाड़ा में किसान मजदूर संगठन ने की बैठक, वक्ता बोले सरकार को किसानों की चिंता करनी चाहिए
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव भनवाड़ा में किसान मजदूर संगठन की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने गन्ना मूल्य में वृद्धि न होने पर विरोध प्रकट किया। जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि सरकार को किसानों की चिंता करनी चाहिए।
गांव भनवाड़ा निवासी मूसा ठेकेदार के घेर में आयोजित बैठक में किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि न करके अपनी किसान विरोधी मंशा को व्यक्त किया है। गन्ना मूल्य में वृद्धि न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

पांच महीने से किसान शुगर मिलों में गन्ना डाल रहे हैं, लेकिन गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने पर किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। किसानों को प्रदेश सरकार से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार किसानों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी।
महंगाई ने किसान की कमर तोड़ रखी है, लेकिन सरकार ने किसान की ओर से आंख मूंद रखी है। उर्वरक एवं पेस्टीसाइड के दामों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में किसान खेतीबाड़ी के साथ-साथ अपने रोजमर्रा के खर्च को पूरा करने में असमर्थ है।
विज्ञापन

अध्यक्षता बोधा प्रधान और संचालन जिला सचिव मूसा ठेकेदार ने किया। बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष माजिद अली, तहसील उपाध्यक्ष खलील राणा, इरफान अली, अंसार राणा, सदाकत अली, महेंद्रनाथ, चरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें