फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ कार्यालय पर जमाया कब्जा

Thu, 11 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने से गुस्साई भाकियू ने बुधवार को डीसीओ कार्यालय पर मीटिंग के लिए उप गन्ना आयुक्त समेत चीनी मिल के अफसरों को बंधक बना लिया। पांच घंटे तक जद्दोजहद के बाद जल्द भुगतान के आश्वासन पर अफसरों को छोड़ा गया।
विज्ञापन


सरकुलर रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर मंडल के उप गन्ना आयुक्त सतेंद्र कुमार मिल अधिकारियों के साथ बैठक के लिए पहुंचे थे। सूचना पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसान भी वहां पहुंच गए। डिप्टी कमिश्नर केन सतेंद्र कुमार समेत चीनी मिल अफसरों को डीसीओ कार्यालय के पार्क में बैठा लिया गया।

मिल अफसरों को भुगतान नहीं होने तक बंधक बनाए रखने की चेतावनी दे दी। मामले की जानकारी डीएम निखिल चंद्र शुक्ला और गन्ना विभाग के आला अफसरों को दी गई। भुगतान के मुद्दे पर अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर भाकियू कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। पांच घंटे बाद अफसरों से उपगन्ना आयुक्त ने बात की। भाकियू और गन्ना अफसरों के बीच तय हुआ कि 20 फरवरी के बाद 14 दिन के अंतराल पर चीनी मिलें गत वित्तीय वर्ष के बकाए का भुगतान शुरू कर देंगी।
विज्ञापन


अफसरों को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंचे एडीएम प्रशासन मनोज सिंह और एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने लिखित में आश्वासन दिया। बंधक बनाए गए अधिकारियों में एडीसीओ संजय मोहन भसीन, गन्ना निरीक्षक सुधीर कुमार, गन्ना निरीक्षक खतौली भूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह मंसूरपुर, अरुण त्यागी खाईखेडी, सुरेंद्र सिंह बुढ़ाना, सुरेश सिंह तितावी शामिल रहे।

इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, योगेश शर्मा, विकास शर्मा, बिजेंद्र बालियान, सुधीर पहलवान, सर्वेंद्र राठी, सतीश, धर्मेंद्र मलिक, इमरान चौधरी, जुल्फिकार अली, अफजाल, इकबाल, हाजी शराफत, इमरान, सफाहत, अनिल, चांदवीर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें