फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों की रैली, पुलिस पसीना-पसीना

Thu, 11 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा की बाइक रैली को लेकर दिनभर प्रशासन के पसीने छूटे रहे। हालात बेकाबू होते देख एसएसपी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। रैली रोकने को लेकर महावीर चौक पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए पुलिस प्रशासन ने महावीर चौक पर बाइक रैली रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया, जिसके आगे पुलिस बेबस दिखाई दी। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह को भी विरोध झेलना पड़ा।

अफरातफरी में कई बाइक गिर गईं। सैकड़ों युवा बाइक पर भाजपा का झंडा लगाए सरकुलर रोड पर रैली निकालने लगे तो जीआईसी के सामने पुलिस फोर्स ने नाकेबंदी कर दी। इस दौरान प्रशासन ने वीडियोग्राफी कराई। हंगामे के बीच पुलिस की घेराबंदी तोड़ बाइक रैली आगे बढ़ी तो एसएसपी केबी सिंह ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी को आई फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और पीएसी के जवानों ने रैली मार्ग पर अवरोध खड़े कर दिए। हंगामे के दौरान भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल मौके पर पहुंचे, लेकिन बाइक सवार नहीं रुके।

सैकड़ों बाइक सरकुलर रोड से नई मंडी, अंसारी रोड, आबकारी रोड, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड होते पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कई घंटों तक शहर में सड़कों पर हो-हल्ला मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें