विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत तीन जगह पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कवाल, काटका और दाहखेड़ी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि विज्ञान केंद्र चित्तोड़ा की वैज्ञानिक डॉक्टर पूजा ने पोषण से संबंधित जानकारी किसानों को दी।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर आशीष कुमार ने समेकित कृषि प्रणाली व डॉक्टर नीशा वर्मा द्वारा समूह गठन पर कृषकों व महिलाओं के साथ चर्चा की। मनोज कुमार के द्वारा कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
गन्ना विभाग से अशोक कुमार द्वारा गन्ने की फसलों में बीज व रोग पर जानकारी ही गई। पशुपालन विभाग सें पशुओं की बीमारियों व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
बैंक से उपस्थित कर्मचारियों ने वित्तीय जानकारी प्रदान की। इन कार्यक्रमों में 300 से अधिक कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सैनी पूर्व प्रधान कवाल, कपिल कुमार, जनेश्वर, इकराम, अजब सिंह, राजकुमार, रोहिताश, सोहनवीर, कंवरपाल सैनी, विपिन, हारुन, जरीफ, अब्दुल, फिरोज, सुभान अली आदि किसान उपस्थित रहे।