ट्रैक्टर ट्राली से गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए किसान
मुजफ्फरनगर, खतौली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर ट्राली, कार और अन्य वाहनों से भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ दिल्ली कूच किया।
भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में बुधवार सुबह से किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियों पर झोपड़ियां बनाकर पूरी तैयारी के साथ जीटी रोड स्थित गंगनहर पुल पर आने शुरू हो गए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली जाने के लिए बसें भी लगाई गईं थी।
भाकियू नेता राजू अहलावत ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे मंत्री और उनके प्रतिनिधि अब आंदोलनरत किसानों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने लगे है। किसानों को चीन, पाकिस्तान और खालिस्तान का एजेंट बताया जा रहा है। जिसका जवाब गांवों में वोट मांगने आने वाले नेताओं चुनाव में मिलेगा। अब किसान की लड़ाई कृषि कानून की ही नहीं सम्मान की भी है। भाकियू कार्यकर्ता पूरे लाव लश्कर के साथ गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच कर गए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रभात सैनी, तहसील अध्यक्ष कपिल सोम, ब्लाक अध्यक्ष डाक्टर सतेंद्र, प्रवेंद्र ढाका, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, हाफिज मोहसिन, सुलेमान, अफसर अली प्रधान, खड़क सिंह सैनी, डाक्टर चांद, नौशाद प्रधान, मनोज आदि किसान शामिल रहे।
खतौली से दिल्ली के लिए कूच करते हुए भाकियू नेता व किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली से दिल्ली के लिए कूच करते हुए भाकियू नेता व किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR