किसानों ने रेलवे रोड पर लगाया जाम, हंगामा
मुजफ्फरनगर। गन्ने का बेसिक कोटा नहीं जुड़ने से नाराज किसानों ने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया और जाम खुलवाया।
रोहाना गन्ना समिति के किसानों का बेसिक कोटा नहीं जुड़ने के कारण ग्राम रोनी हरजीपुर दूधली, बलवा खेड़ी न्यामू, बिरालसी, दतियाना आदि आदि के किसानों ने विकास शर्मा के नेतृत्व में गन्ना समिति पर प्रदर्शन किया। किसानों ने रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सांकेतिक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। जाम की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्याओं का समाधान कराने में जुटे। लखनऊ द्वारा जो साइट खुलती है वह तीन दिन तक लगातार खुलेगी जब तक किसानों के बेसिक कोटे पूरे नहीं जुड़ते खुली रहेगी। इस मौके पर अंकित चौधरी, नंदकिशोर शर्मा, कृष्ण ठाकुर, सुभाष ठाकुर, पंकज शर्मा, नीतू चोपड़ा, टीनू चोपड़ा, कृष्ण त्यागी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।