फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: काली नदी पर पुल बनाने की मांग, किसानों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। काली नदी किसान समिति ने खांजापुर में काली नदी घाट पर पुल के निर्माण की मांग को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

काली नदी किसान समिति के अध्यक्ष विजय कश्यप ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से पुल के शीघ्र निर्माण की अपील की। उन्होंने बताया कि पुल न होने के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस घाट का कई बार निरीक्षण भी किया जा चुका है। अध्यक्षता चौधरी कुसुम कश्यप और संचालन नूरजहां बेगम ने किया। पुल की मांग करने वालों में किशन लाल कश्यप, सुनीता कश्यप, आशिक कश्यप, राहुल कश्यप, राजो कश्यप, अनिल कश्यप, विकास कश्यप, सुनील कश्यप और राजन कश्यप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें