मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरने पर नेताओं ने कहा कि सरकार को किसानों को पेंशन देनी चाहिए, जिसमें कम से कम पांच हजार रुपये प्रतिमाह तय हो। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले।
फुंके ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाने, रजवाहों की टेल तक पानी, किसानों के कर्ज माफ हों और गन्ने का 500 तथा धान का तीन हजार रुपये प्रति कुंतल भाव तय किया जाए।
धरने पर जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, जिला प्रभारी राजबीर सिंह गौतम, विनय भारद्वाज, विक्रांत चौधरी, राजबीर गौतम, अहसान त्यागी, बबलू धीमान, महेश कुमार, प्रवेज सिद्दीकी, सचिन बालियान आदि मौजूद रहे।