फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सरकार से मिली निराशा, आंदोलन होगा: राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को सरकार से मिली निराशा : राकेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वित्त मंत्री द्वारा जारी पैकेज को भाकियू किसानों के लिए उचित नहीं बताया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पैकेज में कृषि ऋण को तीन माह के आगे बढ़ाने एवं नए किसान क्रेडिट कार्ड से लोन दिए जाने के अलावा नया क्या है। वित्त मंत्री की घोषणाओं में कहीं भी किसानों, मजदूरों की मांगों को स्थान मिलता नहीं दिखा। किसानों को सरकार से बड़ी निराशा मिली है। सरकार की घोषणाओं से किसान आत्मनिर्भरता की नहीं आत्महत्या की तरफ रुख करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस आत्मनिर्भरता की बात सरकार कर रही है उसको हासिल करना खेती के बिना हासिल करना कठिन ही नहीं असंभव है। किसान बेमौसम मार पहले से ही झेल रहे है। देश का किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। किसानों के नुकसान की भरपाई व ऋण माफी हेतु भारतीय किसान यूनियन जल्द ही रणनीति तय कर बड़े आंदोलन का आगाज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें