फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सोता रहा किसान का परिवार, संदूक खोल कर 15.5 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तितावी। थाना क्षेत्र के गांव लखान में चोर किसान राजू सिंह ठाकुर के घर से 15 लाख 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मकान के निर्माण कार्य के लिए यह रकम घर में रखी थी।
राजू सिंह ठाकुर के अनुसार, उसका परिवार रात में घर में लगभग 11 बजे सो गया था। उनके घर में चोरी हुई है। उनकी मां राजवती ने मेरठ जिले के सिवाल खास गांव स्थित मायके में अपनी जमीन बेची थी। जमीन की बिक्री से उन्हें 16 लाख रुपये मिले थे। इनमें से 50 हजार रुपये खर्च हो गए, जबकि 15 लाख 50 हजार रुपये घर में रखे संदूक में रखे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब चार बजे वह पूजा करने के लिए उठा तो उसने घर के गेट की छोटी खिड़की खुली देखी। अंदर जाकर देखा तो संदूक खुला पड़ा था। सामान बिखरा हुआ था। संदूक में रखी नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। आशंका जताई जा रही है कि चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और चोरी के बाद गेट के रास्ते बाहर निकल गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस को लिखित तहरीर दी है। वहीं, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी जानकारी में अभी मामला नहीं है, वह जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें