फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने 400 रुपये क्विंटल गन्ने का भाव मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने 400 रुपये क्विंटल गन्ने का भाव मांगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समेत विभिन्न किसान समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भाकियू तोमर ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। सात दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग उठाई। कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित किया जाए। किसानों को गन्ने की पर्ची जमीन के हिसाब से देने तथा माफिया पर लगाम लगाने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि तौल सेंटरों पर क्लर्क तीन-चार दिनों में हटा दिए जाते हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। तौल क्लर्क तब तक नहीं हटना चाहिए जब तक कि किसानों के पूरे गन्ने का हिसाब न हो जाए। छोटे किसानों को पांच सप्ताह में पूरी पर्ची जारी करने, शुगर मिलों तथा क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली पर अंकुश लगाने की भी मांग की गई। मांगों का ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी को दिया गया। धरना-प्रदर्शन में अखिलेश चौधरी, जमीर अहमद, पवन त्यागी, प्रमोद शर्मा, राममेहर तोमर, अजय त्यागी, विशाल अहलावत, मुकेश, विक्की तोमर, पुष्पेंद्र राठी, शुभम त्यागी, मोंटी, पंकज, राज, प्रदीप, पिंटू, राम सिंह त्यागी, अनिल त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें