फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सैकड़ों बीघा फसल हो रही बर्बाद

विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नांव में बैठकर सोलानी नदी पार करते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसानों की सैकड़ों बीघा फसल हो रही बर्बाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में उत्तराखंड से आए पानी के कारण जंगलों व खेतों में भर जाने से खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद होने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार को उत्तराखंड से पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में करीब आठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। पानी नदी से बाहर निकलकर जंगलों व खेतों में भर गया था। छह दिन गुजर जाने के बाद भी पानी ज्यों का त्यों खेतों में भरा हुआ है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने लगी हैं, जिसको लेकर किसान चिंतित हैं। इसके अलावा ग्रामीणों के खेतों में नहीं पहुंच पाने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पशुओं के लिए चारे के इंतजाम करने की समस्या बनी हुई है। नदी में करीब आठ फुट पानी होने के कारण ग्रामीणों को नाव में बैठकर नदी पार करनी पड़ रही है। राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, प्रमोद गुर्जर, महकार सिंह, यादराम, साधुराम, सौरभ प्रजापति, गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी क्षेत्र के गांव रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नंगला, पांचली, भदौला, अलमावाला, जिन्दावला, सुहेली, चमरावाला, चानचक आदि दर्जनों गांवों के सैंकड़ों बीघा जंगल व खेतों में पानी भरा हुआ है, जिससे खेतों में खड़ी धान व चेरी और गन्ने आदि की फसलें बर्बाद होने लगी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों में पानी भरा होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई। एसडीएम सदर दीपक कुमार का कहना है कि संबंधित लेखपालों को निर्देश दे दिए गए हैं, जिन किसानों की फसलें खराब हो जाएंगी। उन किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें