फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने डीएम आफिस पर पहुंचकर जान देने की कोशिश की

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : डीएम कार्यालय पर जहर खाने के बाद किसान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान ने डीएम ऑफिस पर की जान देने की कोशिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चकबंदी अधिकारियों और पुलिस के खेत से जबरन मेड़ निकालने से नाराज किसान जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी सीबी सिंह ने जांच के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व एसडीएम को मौके पर भेजा और उप संचालक चकबंदी से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

किसान इंद्रकुमार थाना तितावी क्षेत्र के गांव नूनाखेड़ा का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारी उसका उत्पीड़न कर रहे हैं और बिना पैमाइश किए उसके ईख के खेत में मेड़ निकाली जा रही है। इंद्रकुमार शुक्रवार पूर्वाह्न 11.00 बजे अपने पिता सुरेश और चचेरे भाई ओमवीर सिंह के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और कीटनाशक पी लिया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया फरवरी में समाप्त हो गई है। गांव के सोहनवीर ने सीमांकन के बाद भी कब्जा नहीं मिलने की शिकायत की थी। जो मेड़ निकाली गई, वह इंद्रकुमार के सह खातेदार मुकेश के खेत से निकली है। इंद्रकुमार का खेत छेड़ा भी नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें