फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठन टकराव का रास्ता छोड़कर स्वतंत्रता दिवस मनाएं : वालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी रामकुमार वालिया ने कहा कि कुछ किसान संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली में प्रदर्शन करने का एलान किया है, जबकि यह ठीक नहीं है। सबको मिलजुल कर देशभक्ति की भावना से 15 अगस्त को मनाना चाहिए।
गांव तिसंग में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकुमार वालिया का किसानों और क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इंडियन किसान यूनियन किसानों का विकास और उत्थान करने वाला किसान हित का संगठन है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को देकर उनका लाभ उन्हें दिलवाने का काम करता है। साथ ही किसानों को कृषि की नई-नई तकनीकी सिखाने का भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्णय लिया है कि वे गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका निदान कराने का प्रयास करेंगे। मुजफ्फरनगर क्षेत्र गन्ना बाहुल्य क्षेत्र है, यहां के किसान बहुत जागरूक हैंं। उन्हें अपनी खेती पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे लोग जो उनको किसी के नाम पर गुमराह करने का काम कर रहे हैं, उनके बहकावे में नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में गांव मंफोड़ा के ग्राम प्रधान चौधरी वीरेंद्र सिंह, गांव तिसंग के ग्राम प्रधान रोशन सैनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी इरशाद गुर्जर, खचेडू मुनीम, चौधरी राजन वालिया, जी ऋषि राज वालिया, टीटू वालिया, सुरजन, सुनील कर्णवाल, नरेंद्र राजवंशी और जयपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें