फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के विरोध में जमकर बरपा हंगामा

विज्ञापन
मोरना में सड़क होदसे में बाइक सवार की मौत पर जाम लगाते लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
हादसे के विरोध में जमकर बरपा हंगामा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। लक्सर-मोरना मार्ग पर उत्तराखंड सीमा के निकट रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार ग्रामीण को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार ग्रामीण की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। छह घंटे तक शव उठाने को लेकर हंगामा चलता रहा। पुलिस ने काफी समझाबुझाकर भीड़ को शांत किया। साथ ही घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उधर, ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। ।
जनपद मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव झड़ाका निवासी समरसिंह चौहान (50) पुत्र सुखराम अपनी पत्नी राजकली को साथ लेकर रक्षाबंधन पर्व पर अपनी ससुराल गांव चंदपुरी, थाना खानपुर जनपद हरिद्वार गए थे। मंगलवार दोपहर दंपती चंदपुरी से लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही लक्सर-मोरना मार्ग पर उत्तराखंड सीमा के निकट गांव सिताबपुरी पहुंचे, तो सामने से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ग्रामीण समरसिंह के पेट के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी राजकली गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिसकी पहचान विकास निवासी सिताबपुरी के रूप में हुई। समरसिंह की मौत की सूचना मिलते ही चंदपुरी के साथ ही सिताबपुरी, दल्लावाला आदि गांवों से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर करीब दोपहर में 12 बजे जा पहुंचे और जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजे की भी मांग की। मार्ग पर जाम के कारण वाहनों की भी लंबी कतारें लग गई। सूचना पर उत्तराखंड के खानपुर थाना पुलिस के साथ ही भोपा इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद इंस्पेक्टर ने परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर समरसिंह का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया। समरसिंह के बेटे हरेंद्र ने ट्रैक्टर चालक विकास के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा है पुलिस विभाग में कांस्टेबल
मोरना। सिताबपुरी के निकट हादसे में जान गंवाने वाले समरसिंह का बड़ा बेटा अनिल पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। वर्तमान में अनिल की पोस्टिंग शामली जनपद के थाना झिंझाना में है। वहीं, परिवार में पत्नी राजकली के साथ ही छोटा बेटा हरेंद्र व दो बेटियां अनीसा व दीपिका हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें