फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
देवबंद में पलटी ट्रेक्टरट्राली के नीचे दबा किसान - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। शुगर मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहे किसान की शुक्रवार की रात्रि ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजनों ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

देवबंद कोतवाली के गांव कपूरी गोविंदपुर निवासी किसान संदीप यादव (47) ट्रैक्टर-ट्राली लेकर शुक्रवार को त्रिवेणी चीनी मिल में गन्ना डालने गया था। रात करीब एक बजे वह गन्ना डालकर घर लौट रहा था। जैसे ही संदीप देवबंद-झबरेड़ा मार्ग पर स्थित बन्हेड़ा खास गांव में पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में संदीप की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। बाद में राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से किसान के शव को बमुश्किल ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। वहीं, जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को घर ले जाने की पुलिस से बात कही। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर कर दिया। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि हादसा खराब मौसम और अंधेरा अधिक होने के कारण हुआ है। वहीं, संदीप यादव का शव गांव में पहुंचते ही मातम पसर गया। शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें