फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दो दिन मंडी बंद रहने से किसान व आढ़ती परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नवीन मंडी के प्रधान सुलेमान फारूकी आढ़ती ने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन के कारण शनिवार व रविवार को फल व सब्जी की थोक मंडी बंद रहने से किसानों व आढ़तियों के साथ ही आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को नवीन मंडी में किसानों व आढ़तियों की बैठक में प्रधान सुलेमान फारूकी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन शुरू किया। इस क्रम में देवबंद में भी प्रशासन के आदेश पर फल व सब्जी की थोक मंडी रविवार व शनिवार को बंद रहती है। इस दौरान जहां किसानों की फसल दो दिन में खराब हो जाती है वहीं, आम जनता ऊंचे दामों पर बासी फल व सब्जी खरीदने को मजबूर हैं। इससे जहां किसानों व आढ़तियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं रमजान के चलते रोजेदार परेशान हैं।
फारूकी ने कहा कि तीसरे दन बाद मंडी खुलने से भीड़ बढ़ती है जो कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रही है। वहीं, किसान दीपक कुमार, मांगेराम, देशराज व कुलदीप ने कहा दो दिन फल सब्जी मंडी बंद होने से उनकी फसल खराब हो रही है, कुछ फसल ऐसी है जिनका वजन भी घट जाता है। उन्होंने अधिकारियों से मंडी को दो दिन के बजाए सिर्फ एक दिन रविवार को बंद करवाने की मांग की। इसमें सुभाष होरा, कलीम कुरैशी, यामीन, फाजिल, नदीम आदि आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें