फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बिजनौर पुलिस पर लूट का आरोप

विज्ञापन
जानसठ में बिजनौर पुलिस के खिलाफ पत्रकारों से वार्ता करते किसान - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी निवासी एक किसान ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि जिला बिजनौर के थाना मंडावर पुलिस ने नौकर से उसका ट्रैक्टर ट्राली व नकदी लूट ली। पीड़ित ने इस संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान ने बिजनौर पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग से भी कार्रवाई व न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव भोकरहेड़ी निवासी किसान चंद्रपाल पुत्र बलजीत सिंह ने तहसील जानसठ के बार संघ में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि वह खेती का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को उसने बिजनौर से एक नया ट्रैक्टर खरीदा था। आरोप है कि 6 फरवरी को उसका ड्राईवर ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने लेकर मिल में जा रहा था। इस दौरान उसका ड्राईवर ट्रैक्टर ट्रोली सहित गायब हो गया। बाद में मजदूरों ने बताया कि जिला बिजनौर के थाना मंडावर की पुलिस चालक को ट्रैक्टर ट्राली सहित ले गई। ड्राईवर को धमकाकर उससे 10 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित किसान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए । पीड़ित किसान ने आला अधिकारियों को पत्र भेजकर भी थाना मंडावर, जनपद बिजनौर पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें