फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुंद कुंद कॉलेज में हुआ विदाई समारोह, मिस फेयरवेल बनीं इलमा खान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलमा खान को मिस फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन


सम्मान समारोह का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के पाठ, सरस्वती वंदना से हुआ। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने स्कूल में बिताए गए अनुभवों को साझा किया। शिक्षक शिक्षिकाओं के विषय में अपने विचार बताए। कक्षा 9, कक्षा 11 की छात्राओं ने अपने सीनियर छात्राओं के लिए विदाई गीत, विदाई पत्र प्रस्तुत किया। इलमा खान को मिस फेयरवेल चुना गया। उजमा को मिस ब्यूटीफुल स्माइल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छात्रा निदा, मंशफा, सदफ ने संचालन किया। शिक्षिका दीपा जैन ने मधुर विदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजन शिक्षिका संध्या नागर, मीनाक्षी जैन, रितु जैन ने किया। कार्यक्रम संचालन मोनिका शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य अनुराग जैन, प्रियंका जैन प्रवक्ता, नूतन देवी रहे। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश जैन सर्राफ, प्रबंधक राजीव जैन, मुकेश महलका, दलीप सिंह, डाॅ. अमित जैन, मोनिका शर्मा, नीरज जैन प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें