फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु कटान से परेशान परिवार ने किया पलायन का एलान

विज्ञापन
अवैध पशु कटान व पलायन के बारे में जानकारी देती रेशमा व परिजन महिलाएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। मोहल्ला अबुलमाली निवासी कलीम कुरैशी की पत्नी रेशमा ने अवैध रुप से पशुओं का कटान करने वालों से तंग आकर पलायन करने का एलान किया है। उन्होंने घर के बाहर भी पलायन की वजह लिखते हुए मकान बिकाऊ का बैनर भी लटका दिया है।
विज्ञापन

रविवार को रेशमा ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि उसके घर के दोनों तरफ अवैध रुप से पशुओं का कटान किया जा रहा है। जब वह और उसका परिवार इसका विरोध करते हैं तो आरोपी उनके घर में घुसकर मारपीट करते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। रेशमा का आरोप है कि कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोपियों और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया। बताया कि अवैध रुप से पशुओं का कटान करने वालों से त्रस्त आकर उन्होंने यहां से पलायन करने का मन बना लिया है। इसी के चलते उन्होंने घर के बाहर मकान बिकाऊ है का बैनर भी लटका दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोप निराधार हैं, पुलिस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें