फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के डर से देवबंद में 550 अपात्र लोग सरेंडर कर चुके राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। तहसील में वसूली के डर से चलते अब तक 550 लोग अपने राशन कार्ड एसडीएम कार्यालय में सरेंडर कर चुके हैं। शासन की तरफ से राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी है। इसके बाद अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्डधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गरीबों के राशन पर अमीर लोग डाका डाल रहे हैं, जबकि पात्र लोग सुविधा से वंचित हैं। सरकार ने अब अपात्र कार्ड धारकों को अपने कार्ड स्वयं 30 अप्रैल तक जमा करने को कहा था। जिसकी तिथि को बढ़ाकर अब 15 मई कर दिया गया। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि राशन डीलरों से अपात्र लोगों की सूची मांगी गई है। जिसके क्रम में 8 मई तक देवबंद तहसील में 550 अपात्र लोग अपने राशन कार्ड स्वयं सरेंडर कर चुके हैं। एसडीएम ने बताया कि 15 मई के बाद लेखपाल व सचिव अपने हलकों में जाकर अपात्र लोगों को चिह्नित करने का काम करेंगे। अपात्र मिलने पर उनके राशन कार्ड तो जमा कराए ही जाएंगे, साथ ही उनके खिलाफ वसूली समेत अन्य कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन है। घर में एसी व जनरेटर है। चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर या कार) और आयकरदाता है वह सब अपात्रता की श्रेणी में आते हैं। इसलिए कार्रवाई से बचने के लिए अपात्र लोग स्वयं 15 मई तक अपने राशन कार्ड जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें