फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुपोषण पीड़ित परिवारों का खानापूर्ति करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। खुशीपुरा गांव में कुपोषण पीड़ित परिवारों ने स्वास्थ्य विभाग पर खानापूर्ति का आरोप लगाकर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने की बात कही। बच्चों के परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर गांव को कुपोषण मुक्त कराए जाने की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर सीकरी न्याय पंचायत के मजरे में सिंधी पस्तून भाषा बोलने वाले मेव जाति के परिवार सैकड़ों वर्षों से रहते हैं। गांव में कुपोषण और मानसिक बीमारी से ग्रस्त बच्चे की जिंदगी दुखों से भरी है। अमर उजाला ने यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर बच्चों की चिकित्सकीय जांच कर आने वाली नस्लों को रोग मुक्त कराए जाने की बात कही। तीन दिन बीत जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम या कोई स्पेशलिस्ट टीम ने गांव की ओर रुख नहीं किया है। जिसके चलते ग्रामीणों के बीच रोष व्याप्त है। कुपोषण से पीड़ित बच्चों के परिजन शमशाद, फारूख, मारूफ, अफसर अली, इस्लाम, राजिया, वसलूदीन, प्यार, फुरकान, इरशाद, कामिल और सेवन आदि ने बताया कि हमारे बच्चे कुपोषण और मानसिक रोग के शिकार होकर दिन प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं। गांव में ये बीमारियां करीब 15 साल पहले आई, हम लोगों को 15 किलोमीटर दूर मोरना स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए जाना पड़ता है। क्योंकि प्राइवेट चिकित्सकों की फीस के पैसे हमारे पास नहीं, तो दवाई के पैसे कहां से लाएंगे।
आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित कराने को अवगत कराया
गांव सीकरी के प्रधान नीलोफर के पति इरफान अप्पी ने बताया कि गांव खुशीपुरा मेें आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने के लिए प्रशासन को कई बार पत्र भेजा गया। लेकिन आज तक गांव में आंगनबाड़ी कर्मचारी की तैनाती नहीं हो सकी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग को स्पेशलिस्ट टीम भेजकर एक सप्ताह तक गांव में कैंप करना चाहिए।
विज्ञापन

शिकायत की जाएगी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने कहा कि मोरना ब्लाक में कुपोषण के चलते बच्चे बीमारी से पीड़ित हैं। इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें