फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली डीजल बेचने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली में खड़ी पकड़ी गई बोलेरा मैक्स, जिसमें नकली डीजल के नौ ड्रम है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नकली डीजल बना कर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नौ ड्रमों में भरा 1800 लीटर अपमिश्रित डीजल और एक बोलेरो मैक्स बरामद हुई है। बरामद तेल की कीमत करीब एक लाख तीस हजार रुपये बताई गई है। गिरोह का सरगना फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। आरोपी बरामद हुआ तेल शामली बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने नई मंडी कोतवाली पर पत्रकार वार्ता में बताया कि नई मंडी पुलिस को सूचना मिली कि भोपा क्षेत्र के कुछ लोग नकली डीजल बना कर बायो डीजल पंपों पर बेचते हैं। सूचना पर नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने टीम के साथ भोपा पुल बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो मैक्स गाड़ी को रोका। जिसे तिरपाल से ढक रखा था। तलाशी लेने पर मैक्स गाड़ी में तेल के नौ ड्रम मिले। जिनमें 1800 लीटर मिलावटी तेल भरा था। पुलिस ने इस तेल के साथ गाड़ी में सवार सुनील कुमार निवासी खेड़ी फिरोजाबाद, सलमान और दानिश निवासीा गांव रुड़कली, भोपा को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर खाद्य एवं रसद विभाग के पूर्ति निरीक्षक अभिव्यक्त कुमार राणा और लिपिक मोहित कुमार भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने तेल के नमूने लिए तथा बरामद तेल को प्रथम दृष्टया अपमिश्रित डीजल बताया।
सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह तेल शामली में एक बायो पेट्रोप पंप पर देने जा रहे थे। गिरोह के सरगना रुड़कली निवासी शमीम ने उन्हें तेल लेकर भेजा था। शामली पहुंचने पर उन्हें शमीम बताता कि किस पेट्रोप पंप पर तेल देना है। सीओ ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया, जबकि शमीम को तलाश किया जा रहा है। बरामद तेल की बाजार में कीमत करीब एक लाख तीस हजार रुपये है।
विज्ञापन

----
मेरठ से जुड़े है शमीम के तार
सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि गिरोह का सरगना शमीम है। उसका भोपा क्षेत्र में बायो डीजल का पंप भी था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस गिरोह के तार मेरठ से जुड़े होने के बारे में पता चला है। मेरठ के परतापुर क्षेत्र से शमीम मिलावटी डीजल खरीदरता है तथा इस डीजल को शामली समेत अन्य देहात के इलाकों में बायो डीजल पंप और अन्य पेट्रोल पंपों पर आठ से दस रुपये कम दाम में बेचता है। आरोपी काफी समय से इस धंधे में लिप्त है। पकड़े जाने के डर से वह शहर में पेट्रोप पंपों पर तेल नहीं बेचता। शमीम की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं।

नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आये मिलावट के आरोपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें