वसंत पंचमी पर मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। केएस इंटरनेशनल स्कूल गादला में वसंत पंचमी पर मेले का आयोजन हुआ। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए।
मेले में स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हिट द टारगेट, जंपिंग जैक, ट्रपोलिन, फिशिंग आदि खेलों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों के साथ संगीत का आयोजन भी हुआ। प्रबंधक विकास राणा ने कहा कि स्कूल में शिक्षा की नई तकनीक से बच्चों को रूबरू किया जा रहा है। खेलों के साथ उन्हें शिक्षित करने की तकनीक को अपनाया जा रहा है। प्रिया त्यागी, सौरभ त्यागी टिंकू, ऋषिपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।