फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में फीस जमा नहीं कर पाए तो फेल कर दिया

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोरोना काल में फीस जमा नहीं कर पाए तो फेल कर दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भगवंत कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डी फार्मा के छात्र-छात्राओं ने संस्थान पर जान बूझकर प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित दिखाकर फेल करने का आरोप लगाया। छात्रों ने अपने भविष्य के लिए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन भी दिया।
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि डी फार्मा फाइनल वर्ष की परीक्षा अगस्त और सितंबर माह 2021 को दी थी। 17 सितंबर को आए रिजल्ट की कॉपी निकलवाई तो प्रयोगात्मक परीक्षा में शून्य अंक सामने आए। सभी छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। छात्रों का आ रोप है कि विभागाध्यक्ष ने फीस जमा नहीं होने के कारण फेल करना बताया है। न्याय की गुहार लगाने वाले छात्रों में जीशान, अंकित कुमार, साकिब, लोकेंद्र, सलमान, कामरान, अर्पित कुमार, अश्वनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नंबर नहीं चढ़ने से 13 बच्चे फेल
एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीएफए द्वितीय वर्ष के 13 बच्चों की अंक तालिका में प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित दिखा दिया, इससे ये बच्चे फेल हो गए। छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा दी है। संस्थान की गलती से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। 2020-21 सत्र में यहां बीएफए में 36 छात्र-छात्रा है। सभी का परीक्षा सेंटर श्रीराम कॉलेज था। थ्योरी में सभी पास हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा संस्थान में ही हुई है। जिन छात्रों को अनुत्तीर्ण किया गया है, उनमें अनिल कुमार, विजय कुमार, शिप्रा रानी, देवेंद्र कुमार, आकाश कुमार, अफसीन सिद्दीकी, ऋतिक, किरण, सलोनी देवी, राधिका शर्मा, शालू, प्राची शामिल है। ये छात्र अब अगली परीक्षा में प्रवेश भी नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रों की गलती नहीं है: अमित
बीएफए के विभागाध्यक्ष अमित कुमार का कहना है कि इन छात्रों की कोई गलती नहीं है। संस्थान ने भी प्रयोगात्मक परीक्षा के नंबर चढ़ाकर भेजे हैं। विश्वविद्यालय के रिकार्ड में अपडेट नहीं हुए हैं। जल्द ही इस समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें