फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी प्रबंधक पर युवक को गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी प्रबंधक पर युवक को गायब करने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित पेपर मिल के प्रबंधक पर युवक को गायब करने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चरथावल क्षेत्र के गांव बाढ़ निवासी संदीप काफी समय से अपने परिवार के साथ शहर के बचनसिंह कॉलोनी में रहता है। वह शहर के भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में काम करता है। संदीप के पिता जहान सिंह ने बताया कि उसका बेटा एक अप्रैल 2019 को पेपर मिल में रोजाना की तरह नौकरी पर गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। संदीप की पत्नी ने उसकी तलाश की, लेकिन संदीप का सुराग नहीं लगा। इस पर संदीप की पत्नी ने जहान सिंह को इसकी जानकारी दी। पीड़ित पिता ने बताया कि जब वह बेटे के बारे में जानकारी लेने पेपर मिल पहुंचा तो वहां से संदीप को ड्यूटी पर आने और बीच में ही छुट्टी लेकर घर चले जाने की जानकारी दी गई। इस पर जहान सिंह ने पेपर मिल प्रबंधन ने उस दिन का ड्यूटी रजिस्टर मांगा, लेकिन उसे वह नहीं दिया गया। इसके बाद से ही पीड़ित अपने बेटे की तलाश कर रहा है, लेकिन संदीप का सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने इस पर कोर्ट में याचिका दायर कर मिल प्रबंधक पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर कोर्ट ने नई मंडी थाना पुलिस को पेपर मिल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पेपर मिल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें