फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

Sat, 02 Aug 2025 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पुरुष एवं महिला अस्पतालों में जांच सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विभिन्न उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। 15वें वित्त आयोग से 2.3 करोड़ रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र पर 73 और जनपद स्तरीय अस्पताल में 117 प्रकार की जांच कराने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन



एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली एवं उनके सुदृढ़ीकरण के लिए 52-52 लाख रुपये दिए गए हैं। जबकि जनपद की 10 सीएचसी के लिए आठ-आठ लाख वहीं 46 लाख रुपये अन्य सुविधाओं के लिए आवंटित किए जाएंगे। उधर, धनराशि के उपयोग के मामले में मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिंकी जोवल की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें