फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महंगी जमीन, जटिल नियम... नए उद्योग लगाने से हाथ खींच रहे उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
राशिद अली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने का दम भर रही है। इस पर काम भी हो रहा है। उत्साहित उद्यमी भी आगे आकर उद्योग लगाने के प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन महंगी जमीन और उद्योग लगाने के जटिल नियम कायदे उनकी राह में रोड़ा बन रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के 230 उद्यमियों ने उत्साह दिखाते हुए 13765 करोड़ के विभिन्न उद्योगों में निवेश का वादा किया था। उद्योग लगाने के लिए सहमती पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। दावा किया गया था कि उन उद्योगों में 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन इसके बावजूद मात्र 52 उद्यमी ही अपने उद्योगों को धरातल पर उतार सके। केवल 1970 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। समझौता करने वाले उद्यमियों का कहना है कि महंगी जमीन और कागजी औपचारिकता पूरी करने में आने वाली दुविधा बताया गया। (संवाद)Ԅ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें