फोटो कैप्सन बुढ़ाना 23द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में अंड़रग्राउंड़ डस्टमिन का उद्घाटन करते चेयरपर्सन ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना को कचरा मुक्त कराने की कवायद
बुढ़ाना। कस्बे को कचरा मुक्त करने के लिए नगर पंचायत द्वारा अंड़रग्राउंड डस्टबिन का निर्माण करवाया गया। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने संयुक्त रूप से अंडरग्राउंड डस्टबिन का उद्घाटन किया।
कस्बे को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने के लिए नगर पंचायत द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। तहसील के मुख्य द्वार के पास बने कूड़ाघर को तुड़वाकर उसके स्थान पर अंडरग्राउंड डस्टबिन बनवाया गया। डस्टबिन परिसर को पार्क के रूप में विकसित किया गया। बुधवार को नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने नवनिर्मित अंडरग्राउंड डस्टबिन का उद्घाटन किया। इस मौके पर चेयरपर्सन ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में नगर पंचायत बुढ़ाना ने सहारनपुर मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। नगर पंचायत बुढ़ाना कस्बे को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सारे प्रयास कर रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा भी बुढ़ाना को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। कस्बे में सार्वजनिक दो स्थानों पर अंडरग्राउंड डस्टबिन का निर्माण करवाया गया है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी दीपक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश सिंह, अधिशासी अधिकारी ओमगिरी सहित नगर पंचायत के सदस्य व कस्बे के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।