फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा धमकी देने वाला पूर्व प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पूर्व प्रधान को दबोचा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। थाना प्रभारी को कॉल कर धमकी देने और फिर उसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा, जबकि उसके बेटे समेत दो फरार हो गए। रविवार शाम चार बजे कुटेसरा-दहचंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आरोपी से कार, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव न्यामू में दो मई को दो पक्षों में हुए संघर्ष के मामले में पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी ने चरथावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह को कॉल कर धमकी दी थी। उस समय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन दो दिन पूर्व यह धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑडियो वायरल कर एसएचओ के सम्मान को ठेस पहुंचाने व चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा कायम कर दिया था। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे गश्त के दौरान कुटेसरा-दहचंद झाल के पास रजबहे पर पुलिस टीम ने संदिग्ध कार सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस पर तीनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सूचना पर सीओ हेमंत कुमार के साथ ही इंस्पेक्टर एमपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की घेराबंदी कर दी। यह देख कार सवार दो आरोपी तो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। इंस्पेक्टर के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी है, जिसके पास से कार के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं, फरार होने वाले आरोपियों की पहचान लियाकत त्यागी के बेटे गुलजार और उसके साथी महताब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी
चरथावल। एसएचओ एमपी सिंह को धमकी देने के आरोपी पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी का लंबा आपराधिक इतिहास है। लियाकत त्यागी के खिलाफ अब तक 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट के साथ ही अपहरण, हमला, घर में घुसकर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी लियाकत त्यागी के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें