फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर के धड़ाधड़ शटर गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर के धड़ाधड़ शटर गिरे
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे में रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट और औषधि निरीक्षक के आने की सूचना से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया । देखते ही देखते धड़ाधड़ अधिकतर मेडिकल स्टोर के शटर गिर गए। कस्बा व देहात क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में मेडिकल स्टोर संचालित है। देहात में अधिकतर मेडिकल स्टोर संचालकों के पास न तो लाइसेंस है और न फार्मासिस्ट की उपाधि है। कस्बे में भी अधिकतर मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित हैं। रविवार को कस्बा व देहात के सभी मेडिकल स्टोर रोजाना की भांति खुले हुए थे। सुबह करीब 10 बजे कस्बे में औषधि निरीक्षक और सिटी मजिस्ट्रेट के आने की सूचना से अधिकतर मेडिकल स्टोरों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। देहात के सभी मेडिकल स्टोर बंद हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें