फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति लगाए पौधा, खिलखिलाता रहेगा जीवन : केपी मलिक

विज्ञापन
चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज में राज्य वन मंत्री के पी मलिक को गार्ड ऑफ आनर देते एनसीसी कैडटस । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए, धरती पर हमेशा जीवन खिलखिलाता रहेगा। पर्यावरण को बचाने की सबकी जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयास से पर्यावरण बचेगा और जीवन यूं ही आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में पर्यावरण पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक का अभिनंदन प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने किया। मलिक ने राज्य सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करें।
वन जीव बोर्ड के सदस्य एवं प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार मलिक ने कहा कि गन्ना फसल में कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से नुकसान हो रहा है। किसान खाद का प्रयोग करने से पहले कृषि वैज्ञानिकों से सलाह करें। रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत सिंह कीटनाशकों से होने वाले नुकसान बताए। डॉ निधि लूथरा ने मिट्टी, वायु व जल के माध्यम होने वाले कीटनाशकों के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने किया अभिनंदन
महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर मेजर ढाका के नेतृत्व मे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक को दिया गया।
यह रहे मौजूद
चीफ प्रॉक्टर डॉ विजय कुमार , डॉ. एके सिंह, डॉ जीआर सिंह, डॉ केपी सिंह, डा अरुण कुमार, डॉ आरके सिंह, डॉ संदीप कुमार ,डॉ दुष्यंत कुमार, अभिषेक सिंह, डॉ जॉनी कुमार, सुधीर कुमार, रेखा भवनानी, पुलित कुमार का विशेष योगदान रहा। संयोजक डॉ ओम बीर सिंह और संचालन डा रवीश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें