फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नामी कंपनियों का हॉलमार्क लगाकर बेचे जा रहे थे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचने वाली दुकान पर कंपनी का हाॅलमार्क लगे नकली पंखे और ब्लोअर बरामद हुए। स्पीड नेटवर्क के फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पैठ बाजार में स्पीड नेटवर्क के फील्ड ऑफिसर सागर भैरवा की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने स्पीड नेटवर्क की टीम के साथ पीके इलेक्ट्रॉनिक पर जांच की। दुकान और गोदाम पर बजाज का हाॅलमार्क लगे पंखे और ऊषा का हाॅलमार्क लगे रूम हीटर और ब्लोअर मिले। इसके अलावा प्रेस्टिज का हॉलमार्क लगे नकली 30 रूम हीटर, ऊषा व बजाज कंपनी का हालमार्क लगे 34 टेबल फैन बरामद हुए। पीके इलेक्ट्रॉनिक के मालिक प्रेमचंद के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें