फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरियां पर कार्रवाई के विरोध में ईओ का घेराव

विज्ञापन
नगर पालिका में प्रदर्शन करते डेयरी संचालक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डेयरियां पर कार्रवाई के विरोध में ईओ का घेराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से पशु डेयरियों को बाहर करने के विरोध में पशुपालकों ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ का घेराव किया। पशुपालकों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त तैयारी और योजना के ही यह अभियान शुरू कर दिया गया है। पशुपालकों ने पशुओं का प्रबंध करने के लिए समय की मांग की है। बाद में पशुपालकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा सिटी मजिस्ट्रेट से भी मुलाकात की।
नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को योगेंद्रपुरी में पशु डेयरियों को अभियान चलाकर हटवाया था। यहां दो डेयरियों से नौ पशुओं को जब्त किया गया था। बृहस्पतिवार को सभासद हाजी अहमद अली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पशुपालक एकजुट होकर पालिका पहुंचे। उन्होंने ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का उनके कार्यालय में घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। पशुपालकों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व में कोई बैठक या नोटिस की कार्यवाही किए ही पशु डेयरियों को शहर से बाहर करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। उनके पशुओं को भी जब्त किया गया जा रहा है। पशुपालकों ने ईओ से समय डेयरियों की उचित व्यवस्था के लिए समय देने की मांग की। इस पर ईओ ने कहा कि डेयरियों के कारण शहर की व्यवस्था खराब हो रही है। शहर के कूड़ा, डलाव घर और नाले-नालियां पशुओं के गोबर से भरे पड़े हैं। ईओ के स्तर से कोई आश्वासन नहीं मिलने के बाद पशुपालक पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पशुपालकों ने सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से वार्ता करते हुए अभियान को लेकर रोष जताया और समय मांगा। पशुपालकों ने कहा कि अभियान के दौरान पशुओं को जब्त करने से उनको भारी आर्थिक हानि के साथ ही रोजगार का भी नुकसान होगा। ऐसे में परिवार भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पशुपालकों से कहा कि वह अपनी डेयरियों में गोबर के निस्तारण का उचित प्रबंध करें। नालियों में गोबर न बहाया जाए और इसके लिए प्रशासन पूरी निगरानी करेगा। पशुपालक व्यवस्था सुधार के लिए तैयार हुए और वहां से लौट गए। इस दौरान सभासद हाजी अहमद अली, इदरीश मलिक, फुरकान, महबूब, जीशान मलिक, हाजी यूसुफ, नसीम अहमद, मुनव्वर, शौकत अली, इरशाद, इनाम अहमद, गुलशेर आदि पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुरी से दो पशु जब्त किए
मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र में संचालित डेयरियों को बाहर करने का नगर पालिका का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। नगर पालिका की टीम मोहल्ला जनकपुरी पहुंची। यहां पर विनोद कुमार के दो पशुओं को जब्त किया गया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी, सफाई निरीक्षक उमाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे। नगर पालिका की इस कार्रवाई से शहर के पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें