फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ईओ ने मांगा जवाब, किस संघ की ओर से दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में कार्यरत वाहन चालक एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नोटिस पर ईओ पवन कुमार ने जवाब मांगा है। ईओ ने सफाई कर्मचारी संघ को पत्र लिख पूछा है कि बिना लैटर पैड दिया गया नोटिस किस संस्था की ओर से माना जाए।
बुधवार को संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की ओर से ईओ पालिका को नोटिस देकर दो दिन के भीतर आदेश वापस न लिए जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी। नोटिस मिलने के एक दिन बाद ईओ ने सफाई कर्मचारी संघ से पूछा है कि उक्त नोटिस को किस संगठन की ओर से माना जाए।
विज्ञापन

जो नोटिस दिया गया है, सफाई कर्मचारी संघ के लैटर पैड पर नहीं है। नोटिस के लिए सादे कागज का प्रयोग किया गया है। ईओ ने बताया कि पहले पता चले कि नोटिस देने वाली संस्था अथवा संगठन कौन सा है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

-

संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का किया गया गठन
सफाई कर्मचारियों की ओर से मांगे मनवाने के लिए संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है। जिसमें मौजूदा सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल नहीं है। संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का गठन कर हड़ताल का नोटिस दिया गया है। इसमें रोहिल वाल्मीकि को संरक्षक,पालेराम को अध्यक्ष और राजेश ऊटवाल को महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें