फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तमंचा लहराकर पत्नी को धमकी देने पर पति समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव समसपुर निवासी ममता ने बताया कि उसकी शादी यश निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी मुजफ्फरनगर के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। आरोप है कि पति शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता है। इस कारण वह अपने माता-पिता के साथ मायके में रहती है। पीड़िता के मुताबिक बुधवार की शाम करीब पांच बजे उसका पति अपने दोस्त विश्वास के साथ उसके बच्चे को लेने के लिए आया था। उसने व उसके पिता ने मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी व उसके पिता की पिटाई की। आरोप है कि पति तमंचा निकालकर लहराते हुए धमकी दी। इसी दौरान परिजनों ने मोहल्ले वालों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पति व उसके दोस्त को आदर्श मंडी थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें